स्वतंत्रता दिवस पर सारण में देशभक्ति का उत्साह, 41 उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
#छपरा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से दिनभर देशभक्ति, जनभागीदारी और सांस्कृतिक उत्साह से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राजेंद्र स्टेडियम में मुख्य समारोह के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री, वाणिज्य-कर मंत्री एवं सारण के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए बिहार और सारण के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण का संदेश दिया।
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, ऊर्जा, कृषि, विधि-व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 व्यक्तियों, कर्मियों एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भूमिहीन लाभुकों के बीच भूमि संबंधी पर्चों का वितरण भी किया गया।
इसके अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण, महादलित टोले में कार्यक्रम, बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं लेखन सामग्री का वितरण, मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण तथा प्रशासन बनाम आमजन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ।
शाम को भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देशभक्ति और बिहार की समृद्ध कला-संस्कृति की झलक देखने को मिली।
देशभक्ति, सम्मान, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के साथ सारण में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
पूरी खबर वेबसाइट पर पढ़ें!
#IndependenceDay | #Saran | #Chhapra | #VijendraPrasadYadav | #KaawKaawNews | District Administration Saran
Chapra, Saran | Aug 16, 2026