बहोरीबंद: बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने स्लीमनाबाद एवं बहोरीबंद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सिहुड़ी, कंचनपुर, बरही, साडा और पटना गांवों में दबिश देकर 1265 किलोग्राम महुआ लाहन और 41 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 32 हजार 650 रुपये से अधिक बताई गई है।