हसनपुर: सैदनगली गांव कनैटा की मड़ैया में ट्रैक्टर के नीचे दबकर आठ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल
गांव कनैटा की मड़ैया का है। यहां तोताराम खड़गवंशी का परिवार रहता है। शनिवार की सुबह वह गांव के नजदीक अपनी मैंथा फैक्ट्री की परिवार के साथ साफ सफाई का कार्य कर रहे थे। फैक्ट्री के नजदीक ही उनका ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर पर उनका आठ वर्षीय बेटा विनीत तथा उसके दो चचेरे भाई अंकुश एवं लवकुश खेल रहे थे।