हसनपुर: सैदनगली के गांव चुकानी में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव चकुनी में टीका का परिवार रहता है। टीका का पुत्र अब से तीन दिन पहले हरिद्वार में काम करने की बात कह कर धर्मेंद्र घर से गया था। लेकिन वह काम पर भी नहीं पहुंचा और घर भी वापस नहीं आया, शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे धर्मेंद्र का शव पेड़ पर लटका मिला, यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाया।