हसनपुर: गांव गुलामपुर में जाटव समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में पंचायत का तुगलकी फरमान, बनाया मुर्गा
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर में जाटव समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में गांव में बैठी पंचायत ने दो नाबालिक किशोर को तुगलकी फरमान सुनाते हुए मुर्गा बनाया। इतना ही नहीं दोनों से हाथ जोड़कर भरी पंचायत में माफी मंगवाई गई। जिसका वीडियो शुक्रवार को 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।