हसनपुर: सेवा के सम्मान में हसनपुर नगर में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा, पुलिस रही तैनात #OperationSindoor
सेना के सम्मान में एक तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर के द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। शौर्य यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र वासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तिरंगा यात्रा नगर स्थित ब्लॉक कार्यालय से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क कई स्थानों पर पहुंची।