हसनपुर: गजरौला अल्लीपुर के सामने कार अनियंत्रित होकर डंपर में घुसी, कार सवार दंपत्ति घायल, उपचार के दौरान महिला की हुई मौत
गजरौला : मेरठ के संजय विहार कालोनी निवासी होराम देव व उनकी पत्नी जगवती शुक्रवार को कार से संभल के सिसौटा से घर वापस लौट रहे थे।वह संभल में किसी आश्रम में गए थे। गजरौला में हसनपुर मार्ग पर मुहल्ला अल्लीपुर के सामने सड़क पर अचानक से कुत्ता आ गया। इस कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डंपर में घुस गई।