हसनपुर: राष्ट्र सेवी संगठन के पदाधिकारी ने मंडी संजीव पर टैक्स चोरी के आरोप लगाए, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र सेवी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंप कर मंडी सचिव पर टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया गया। इसी के साथ उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई करने की भी मांग की। शुक्रवार को नगर के विकासखंड परिसर स्थित उप जिला अधिकारी कार्यालय पर राष्ट्र सेवी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक ज्ञापन सौंपा है।