राजनांदगांव: कोतवाली थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति पर पुलिस ने की कार्रवाई
राजनांदगांव के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मूखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तिरंगा चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया,जिसके पास से 15 पौवा शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।