पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट BDO कार्यालय में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थियों के परिजनों को ₹2-2 लाख के चेक दिए गए
प्रखंड विकास पदाधिकारी,पोड़ैयाहाट के कार्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दो लाभुकों के वारिसों को दिए गए दो लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए हैं।यह बीमा क्लेम झारखण्ड ग्रामीण बैंक की शाखा– पोरैयाहाट द्वारा दिया गया है।लूसीटांड निवासी मंटू केवट और पोड़ैयाहाट के संतोष सिंह की पत्नियों को दो दो लाख रुपए के चेक दिए गए।