बालाघाट: पद्मावती ले-आउट: 15 साल बाद भी सड़क-नाली नहीं बनी, कॉलोनाइजर पर कार्रवाई की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग
बालाघाट शहर के वार्ड नंबर 04 देवनगर स्थित पद्मावती ले-आउट के रहवासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कॉलोनाइजर धीरज सुराना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रहवासियों ने आरोप लगाया कि प्लाट बेचते समय रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट, गार्डन और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का वादा किया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। शिकायत में बताया गया कि