दंतेवाड़ा: गायत्री विद्यापीठ स्कूल में यातायात पुलिस ने लगाई ’’यातायात पाठशाला’’,छात्रों को दी रोड सुरक्षा की जानकारी
यातायात पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं व उनसे होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस दंतेवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जो उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसरउल्लाह सिद्दकी के नेतृत्व में लगातार जारी है । इसी क्रम में आज नगर के गायत्री विद्यापीठ स्कूल में लगभग 300 स्कूली बच्चों को जागरूक कर यातायात निर्देशिका का वितरण किया गया।