दंतेवाड़ा: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया पीएम श्री स्कूल पोटा केबिन गुमडा का निरीक्षण ,की बाला कांसेप्ट की सराहना
बाला (बिल्डिंग अज लर्निंग ऐड)अवधारणा के तहत किए जा रहे शैक्षिक एवं भौतिक विकास कार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी एस के अंबस्ता ने पीएम श्री स्कूल पोटा केबिन गुमडा में निरीक्षण किया। इस अवधारणा के माध्यम से स्कूल की भौतिक संरचनाओं को शैक्षणिक संसाधनों के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जिससे छात्रों के सीखने की प्रक्रिया को और अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सके।