दंतेवाड़ा: बीजेपी कार्यालय में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का विधायक चैतराम अटामी ने सदस्यता ग्रहण कर किया शुभारंभ
बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने सदस्यता ग्रहण कर किया | भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी ने कार्यकर्ताओं का अभियान के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।