मंडला: गाजीपुर के पास सड़क हादसे में घायलो की हुई पहचान, भुआ बिछिया और राजो क्षेत्र के हैं घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
Mandla, Mandla | Jul 7, 2026 नेशनल हाईवे-30 पर गाजीपुर के पास ट्रक और कार के बीच भीषण सड़क हादसा में घायलों की पहचान हो गई है। घायलों में भूपेंद्र उईके, जगदीश रजक, अजय सोनी, देवेंद्र उइके शामिल हैं। जो की भुआ बिझिया और राजो क्षेत्र के रहने वाले हैं। मंगलवार तीन बजे जिला अस्पताल में उपचार जारी रहा। जानकारी के अनुसार कार सवार जबलपुर से वापस बिछिया की ओर आ रहे थे।