-उदयपुरवासियों को शाकाहार और ध्यान के प्रति किया जागरूक
-फतहसागर की पाल पर निकली शाकाहार जागरूकता रैली
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viral #viralpost #nonflowers #vegetarian
उदयपुर। पिरामिड स्प्रिचुअल सोसाइटी, उदयपुर की ओर से स्वास्थ्य, शाकाहार एवं आध्यात्मिक चेतना को लेकर फतहसागर झील की पाल पर जागरूकता रैली निकाली गई। आशीष सिंहल ने बतलाया कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, शाकाहार और ध्यान को अपनाने का संकल्प लिया।
रैली का नेतृत्व समग्रम संस्थापक डॉ. निहाल चंद जैन ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए शाकाहार एवं ध्यान को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों से शाकाहार, स्वस्थ जीवन और आध्यात्मिक चेतना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पूरे राजस्थान में इस तरह का यह जागरूकता कार्यक्रम सबसे पहले उदयपुर में आयोजित किया गया है। आगामी 11 नवंबर के दिन पूरे राजस्थान में शाकाहार विशेष कार्यक्रम किये जाएंगे
आध्यात्मिक वक्ता आशीष सिंहल ने कहा कि शाकाहार केवल भोजन की पद्धति नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, करुणा और प्रकृति के प्रति संवेदनशील जीवनशैली है। कार्यक्रम की संयोजिका उर्मिला स्वरूपिया ने कहा कि नियमित ध्यान से मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित होती है। रैली को प्रेम सिंह सोलंकी और निर्मल चित्तौड़ा ने भी संबोधित किया। रैली के पश्चात डॉ. निहाल चंद जैन ने उपस्थित प्रतिभागियों को ध्यान का अभ्यास करवाया। विद्या भवन विद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में इस आयोजन में हिस्सा लिया।
आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उदयपुरवासियों को स्वस्थ जीवन, शाकाहार, ध्यान एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रति जागरूक करना तथा इन संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
Girwa, Udaipur | Aug 26, 2026