डूंगरपुर में स्कूल की छत गिरी, 120 बच्चे थे मौजूद; टला बड़ा हादसा
राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तू देवकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल में एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। उस समय स्कूल में 120 बच्चे मौजूद थे।
गनीमत रही कि जिस कमरे की छत गिरी, उस वक्त उसमें कोई बच्चा या शिक्षक मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पिछले साल राजस्थान के भीलवाड़ा में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से सात मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। बावजूद इसके भाजपा सरकार नहीं सुधरी।
स्कूलों के भवन आज भी जर्जर हैं, बच्चों की जान जोखिम में है और भाजपा सरकार मौज-मस्ती में व्यस्त है।
Girwa, Udaipur | Aug 26, 2026