बक्सर: तिलक समारोह में फायरिंग के मामले में 5 आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार, बक्सर में एसपी ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | Apr 28, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ज्योति मैरिज हॉल में 15 अप्रैल को तिलक समारोह में हुई गोलीबारी का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 2 पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। इसमें 1 व्यक्ति को गोली लगी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने 16 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से व अन्य से सूचनाएं संकलित की गई