बक्सर: गोलंबर स्थित गंगा सेतु चेक पोस्ट से 142 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Apr 28, 2025 वीर कुंवर सिंह गंगा चेक पोस्ट पर सोमवार को 11:00 बजे पूर्वाह्न में उत्पाद विभाग के टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से सीएनजी ऑटो रिक्शा से लाई जा रही शराब को बरामद किया गया है. वही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर बक्सर जिले के इटारसी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी आशीष गिरी बताया गया है.