बक्सर: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन को मजबूत करने पर चर्चा
Buxar, Buxar | Apr 27, 2025 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के द्वारा बक्सर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को 2:00 अपराह्न में जिला अतिथि गृह के सभागार में किया गया. वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के बक्सर जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा के द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं टेकारी विधानसभा के विधायक अनिल कुमार उपस्थित थे.