बक्सर: जिले के स्कूलों में तीन दिवसीय मशाल प्रतियोगिता संपन्न, 21699 प्रतिभागियों ने लिया भाग
Buxar, Buxar | Apr 27, 2025 जिला बक्सर के शिक्षा विभाग के उच्च पदाधिकारी और जिला प्रशासन के सहयोग से मशाल प्रतियोगिता काफी उमंग, उत्साह और जोश के साथ विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई. प्रत्येक विद्यालय में काफी अच्छा माहौल विद्यार्थी और विद्यालय प्रशासन ने बनाए. मशाल प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, साइकिलिंग जैसी पांच विधाओं का आयोजन किया गया.