बक्सर: आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सुभासपा ने बूथ स्तर पर कमेटी का गठन शुरू किया, एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी
Buxar, Buxar | Apr 27, 2025 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने रविवार को पाण्डेयपट्टी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटी है. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. बिहार के 156 विधानसभा सीटों पर संगठन का मजबूत नेटवर्क खड़ा किया गया है,