प्रतापगढ़: सीओ कुंडा ने हथिगवां स्थित गंगा नदी में स्ट्रीमर और बोट द्वारा पेट्रोलिंग की, महाकुम्भ मेले की सुरक्षा के लिए उठाया कदम
महाकुम्भ मेला-2025 के आयोजन को सकुशल संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गुरुवार शाम 4 बजे सीओ कुण्डा अजीत कुमार सिंह हथिगवा पहुंचे। उन्होंने हथिगवां पुलिस के साथ गंगा नदी में स्ट्रीमर व वोट द्वारा रिवर पेट्रोलिंग गस्त किया। यह कदम महाकुम्भ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।