प्रतापगढ़: रानीगंज के सीईओ कार्यालय के बगल एक्सयूवी और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर, तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
रानीगंज के सीईओ कार्यलय के बगल गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे एक्सयूवी और ई रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गया। हादसे में,तीन लोग घायल है। सभी को मेडीकल कॉलेज़ में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।