थाना भगवां पुलिस ने ग्राम बरेठी में बलवा एवं गंभीर चोट संबंधी प्रकरण में फरार ₹2,000 के इनामी आरोपी राज बुंदेला को किया गिरफ्तार
माह जनवरी में थाना भगवां अंतर्गत ग्राम बरेठी कुर्रा हार में फरियादी एवं परिजनों के साथ एकत्रित होकर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने की घटना की रिपोर्ट पर थाना भगवां में भारतीय न्याय संहिता एवं एससी/एसटी एक्ट की समुचित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹2,000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में फरार ₹2,000 के इनामी आरोपी राज बुंदेला उर्फ सौरभ पिता नरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम भगवां को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में शेष फरार आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उक्त कार्यवाही में एसडी