सरधना: ईओ समेत कई पर गंभीर आरोप, डंपिंग ग्राउंड सेंटर में फर्जी कर्मचारियों से भगतान का भी दावा, लोकायुक्त से की गई शिकायत
सरधना नगर पालिका परिषद में स्वच्छ भारत मिशन एसबीएम के तहत कराए जा रहे कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब उत्तर प्रदेश लोकायुक्त तक पहुंच गया है। भ्रष्टाचार निवारण रेव्यूलेशन फ्रंट के अध्यक्ष दीपक जैन निराला ने लोकायुक्त को शिकायत भेजकर अधिशासी अधिकारी समेत नगर पालिका के एक कर्मचारी तथा एक कंपनी से जुड़े कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है