झाड़-फूंक के भरोसे गंवाई जान, जहरीले सांप के डंसने से किसान की मौत
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में जहरीले सांप के काटने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। इसी दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान नरेश पासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सांप के डंसने के बाद ग्रामीणों ने झाड़-फूंक का सहारा लिया। इस दौरान झाड़-फूंक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पीड़ित को चिकित्सकीय उपचार मिल जाता, तो उसकी जान बचने की संभावना हो सकती थी। घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास और झाड़-फूंक जैसी कुप्रथाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार अपील करते हैं �