किसान सारथी ऐप बना किसानों का डिजिटल साथी, 400 से अधिक किसानों ने किया डाउनलोड
कौशाम्बी। किसानों को आधुनिक तकनीक और कृषि विशेषज्ञों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया 'किसान सारथी' मोबाइल ऐप जनपद में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र, कौशाम्बी में आयोजित कार्यक्रम में 400 से अधिक पुरुष एवं महिला किसानों ने ऐप डाउनलोड कर सदस्यता ली।
कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को ऐप के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि इस प्लेटफॉर्म पर कृषि विशेषज्ञों से परामर्श, सरकारी योजनाओं की जानकारी, फसल प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान, बाजार भाव, कीट एवं रोग नियंत्रण, पशुपालन, उद्यानिकी और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि आज का किसान तकनीक के साथ आगे बढ़ रहा है। उसे समय पर सही जानकारी मिलना बेहद जरूरी है। किसान सारथी �