महरौनी: ग्राम टीला, अंडेला, मैनवार आदि गांव के किसानों ने अघोषित बिजली कटौती के आरोप लगाते हुए पावर हाउस पर किया विरोध प्रदर्शन
ग्राम टीला अंडेला मैनवार आदि गांव के किसानों ने अघोषित बिजली कटौती के आरोप लगाते हुए बिरधा पावर हाउस पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि अघोषित बिजली कटौती की वजह से किसानों को फसलों की सिंचाई के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।