कानपुर: एक्सप्रेस रोड पर रात भर शराब बेचे जाने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी को जांच हेतु किया निर्देशित
हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान से अवैध रूप से रात भर शराब बेची जाती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से पूरे प्रकरण की शिकायत की गई है। पुलिस आयुक्त ने स्थानीय थाना प्रभारी को जांच हेतु निर्देशित किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि वीडियो की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।