कानपुर: श्याम नगर बाईपास पर एक कार में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में बाईपास पर एक कार में अचानक आग लग गई, सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड मीरपुर छावनी से एक यूनिट घटनास्थल पहुंची और कार में लगी आग को अल्प समय में बुझा दिया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने जानकारी दी की आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया और किसी भी तरह की कोई भी जनहानि नही हुई है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।