कानपुर: कानपुर सेंट्रल स्टेशन से देश में अवैध रूप से बांग्लादेशियों को बसाने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार
देश में अवैध रूप से बांग्लादेशियों को बसाने वाले गैंग के एक सदस्य मोहम्मद रशीद अहमद सरदार को एटीएस ने कानपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस के अनुसार सूचना मिली थी की कुछ व्यक्तियों ने एक सिंडिकेट बनाया है, जो घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में आवासित कराता है। इसी गैंग के आठवें सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।