कानपुर: हरबंश मोहाल में स्वीट हाउस में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के राममिलन स्वीट हाउस में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की प्रथम दृष्टि में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है,जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।