डलमऊ: नरहरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला 16 वर्षीय युवती का शव
मंगलवार को समय लगभग 5:00 बजे डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि डलमऊ के नरहरपुर गांव निवासी राम सुमेर की 16 वर्षीय पुत्री शांति देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ के सहारे लटकता हुआ पाया गया। शव को देखकर गांव में हड़कंप बज गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।