खोदावंदपुर: तेतराही निवासी एक महिला को दबंगों ने मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी,प्राथमिकी दर्ज
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतराही में एक महिला को दबंगों द्वारा मामूली बात को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित तेतराही निवासी फूलो देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि गिट्टी हटाने को लेकर हमारे परोशी इंद्रजीत मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है वही थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।