खोदावंदपुर: चैती दुर्गा मंदिर मेघौल में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमा को भक्तों ने नम आंखों के साथ विदा किया।
खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेघौल में आयोजित चैती दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिमा को भक्तों ने नम आंखों के साथ विदा किया। माता के विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भक्तों की आंखे अंतिम विदाई के दौरान माता से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना कर रही थी।