खोदावंदपुर: खोदावंदपुर में धूमधाम से निकली भगवान राम की शोभा यात्रा, जयकारों से गूंज उठा प्रखंड
खोदावंदपुर में भगवान राम का जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान खोदावंदपुर में रामनवमी के अवसर पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच खोदावंदपुर एसएच 55 से सिवान चौक तारा बाड़ा होते होते हुए विभिन्न चौक चौराहे से भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए वही उक्त शोभा यात्रा को लेकर पुलिस भी मुस्तैद दिखे