खोदावंदपुर: गोगल टोल स्थित दशकों पूर्व विभिन्न योजनाओं से की गयी ईट सोलिंग हुई ध्वस्त,राहगीरों के आवागमन में हो रही परेशानी।
खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के गोगल टोल स्थित हकरु रजक खेत के निकट से गौरवद्धा ब्रहमस्थान होते हुए मसुराज चौवटिया तक जानेवाली पथ वर्षों से जानलेवा बना हुआ है। इस पथ में बने एक बड़ा पुलिया टुटकर धाराशायी हो गया है। जिससे चार पहिया वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी होती रहती है।