खोदावंदपुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदर बाजार में पदस्थापित शिक्षक
शिक्षक की गलत कार्यशैली से आक्रोश
बरियारपुर पश्चिमी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदर बाजार में पदस्थापित शिक्षक मो सयुम की गलत कार्यशैली से अभिभावकों एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र चौधरी ने बीडीओ को पत्र लिखकर इस शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अपने पत्र में श्री चौधरी ने बताया है कि शिक्षक सयुम का घर स्कूल के बगल में स्थित है।