चरपोखरी: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, अगले बरस फिर आने की कामना
चरपोखरी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। बुधवार की दोपहर 3:00 के करीब बताया गया कि विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।