धमदाहा: मैट्रिक परीक्षा 2026 में मीरगंज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, मेधावी हुए सम्मानित
धमदाहा :- मीरगंज बाजार स्थित जय माता रानी कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। परिणाम घोषित होते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।