मुंगेर: एएनएम स्कूल के सभागार में
परिवार नियोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मी हुए सम्मानित
Munger, Munger | Mar 22, 2024 परिवार नियोजन के क्षेत्र में वर्ष 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल अफसरों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। एएनएम स्कूल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा.विनोद कुमार सिन्हा, एसीएमओ डा.आनंद शंकर शरण सिंह, डीपीएम फैजान आलम अशरफी ने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।