मुंगेर: सदर प्रखंड अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय मुंगेर में पोषण जागरूकता रथ को सीडीपीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Munger, Munger | Mar 22, 2024 सदर प्रखंड अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय मुंगेर में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीपीओ ग्रामीण प्रियदर्शनी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से सेविकाओं ने सही पोषण का संदेश दिया गया।वही सीडीपीओ प्रियदर्शनी द्वारा पोषण जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।