मुंगेर: हवेली खड़गपुर पुलिस ने 50 लीटर अवैध देसी महुआ शराब व 300 लीटर अर्ध निर्मित शराब की बरामद, एक शराब भट्टी को किया विनष्ट
Munger, Munger | Mar 21, 2024 पुलिस अधीक्षक इमरान मसूद के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर मुंगेर पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं शराब कारोबारीयो के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी है,इस दौरान हवेली खड़गपुर थाना पुलिस द्वारा हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष छापेमारी कर 50 लीटर अवैध देसी महुआ शराब,300 लीटर अर्ध निर्मित शराब बरामद किया गया एवं एक शराब भट्टी को विनष्ट किया गया।