मुंगेर: मुंगेर-जमालपुर मुख्य सड़क मार्ग स्थित कोड़ा मैदान के समीप धंसे सड़क में फंसा ट्रक, आवागमन हुआ बाधित
Munger, Munger | Mar 22, 2024 कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगेर-जमालपुर मुख्य सड़क मार्ग स्थित कोङा मैदान के समीप धंसे सड़क में एक ट्रक का पहिया फस गया।जिस कारण सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों समेत पैदल चल रहे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।