इटाढ़ी: इटाढ़ी में रोजगार की नई उम्मीद: सेवा लेलो कैंप में युवाओं ने कराया पंजीकरण
Itarhi, Buxar | May 24, 2026 इटाढ़ी नगर पंचायत क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से “सेवा लेलो” रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे बेरोजगार युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान युवाओं को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।