🪔 देवकली मंदिर में जिलाधिकारी और एसपी ने की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलित कर मनाई देव दीपावली
📍 औरैया। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवकली मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली पर्व मनाया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया एवं यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
🪔 सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
देव दीपावली पर्व को देखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांति व्यवस्थ�
Auraiya, Auraiya | Nov 25, 2026