🚩 औरैया में धूमधाम से निकली प्रभु शालिग्राम की बारात, तुलसी विवाह के साथ जरूरतमंद बेटी अंजू का भी कराया विवाह ❤️
एक विचित्र पहल सेवा समिति ने संपन्न कराया 75वां जरूरतमंद कन्या विवाह, दानदाताओं ने गृहस्थी का सामान देकर नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद।
औरैया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी 'सखी ग्रुप' द्वारा तुलसी मैया एवं प्रभु शालिग्राम का विवाह समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।
प्रातः 10 बजे फूलमती मंदिर से बैंड-बाजों के साथ प्रभु शालिग्राम की भव्य बारात निकाली गई। बारात शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री पोरवाल धर्मशाला पहुंची, जहां सखी ग्रुप की महिलाओं ने भव्य स्वागत एवं अगवानी की। ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए गए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस पावन आयोजन में सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। समिति ने जरूरतमंद बेटी अंजू का विवाह आशीष के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं रीति-रिवाजों के अनुसार आचार्य पं. अवध बिहारी शुक्ला के सानिध्य में संपन्न कराया। वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। उपस्थित लोगों ने नवदंपत्ति को उपहार एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने उपहार एवं आर्थिक भेंट देकर बारात का अभिनंदन किया।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि संस्था जनसहयोग से अब तक सर्वसमाज की आर्थिक रूप से कमजोर 74 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग कर चुकी है। अंजू और आशीष का विवाह समिति द्वारा संपन्न कराया गया 75वां शुभ विवाह है। दानदाताओं के सहयोग से नवदंपत्ति को बर्तन सेट, साड़ियां, पैंट-शर्ट, कुकर, कैसरोल सेट, प्रेस, बेडशीट, कंबल, ज्वैलरी सहित अनेक गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
महिला शाखा तुलसी 'सखी ग्रुप' की अध्यक्ष मंगला शुक्ला एवं संरक्षक बबिता गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर उत्सव को यादगार बनाया। तुलसी मैया की पैर पुजाई का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद:
समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, गुड्डन गुप्ता, प्रिया गुप्ता, मधु शर्मा, ममता बिश्नोई, रानी सेंगर, सीता पोरवाल, अनुपम पोरवाल, श्वेता पोरवाल, आरती पोरवाल, सपना पोरवाल, अनीता पोरवाल, शांती गुप्ता, प्रीती गुप्ता, राम आसरे गुप्ता, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल राष्ट्रीय महासभा के औरैया जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार, समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संजय अग्रवाल, शिखर बिश्नोई (लव), संतोष कुशवाहा, विनोद पोरवाल, आनंद गुप्ता (डाबर), आदित्य पोरवाल एवं भाजपा नेता कपिल गुप्ता सहित समिति एवं महिला शाखा तुलसी 'सखी ग्रुप' की सदस्याएं, शहर के दानवीर और लगभग 300 श्रद्धालु मौजूद रहे।
धार्मिक आस्था के साथ जरूरतमंद बेटी के चेहरे पर मुस्कान लाने की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक बनी। 🙏❤️
📍 औरैया
दिबियापुर द लीजेंड परिवार | जानकारी भरोसे की ❤️
#औरैया #तुलसीविवाह #शालिग्रामबारात #सामाजिकसेवा #DibiyapurTheLegend