कोटद्वार: कोटद्वार में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाली दो निर्माणाधीन झोपड़ियां हटवाई
तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि कोटद्वार प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्टेडियम से लगी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माणाधीन झोपड़ी को हटवा दिया है । इस दौरान प्रभावितों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन के समक्ष उनकी एक नहीं चली।