🚒 दीपावली से पहले हल्द्वानी में फायर विभाग अलर्ट मोड पर, आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग पूरी तरह तैयार!
त्योहारी सीजन को देखते हुए हल्द्वानी अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। शहर के बड़े गोदामों और दुकानों का निरीक्षण कर अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई है। साथ ही फायर हाइड्रेंट की कार्यशीलता और पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि दमकल विभाग की टीमें सुबह-शाम अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
🔥 फायर विभाग की अपील:
- आग लगने की घटना पर तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें।
- दुकानों के आसपास रास्तों पर अतिक्रमण न करें।
- अग्निशमन उपकरणों को हमेशा दुरुस्त रखें।
- दीपावली पर पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
📺 देखिए i7 News की खास रिपोर्ट।
🎤 रिपोर्टर: रिहान खान
📍 हल्द्वानी, उत्तराखंड
सुरक्षित दीपावली, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें!
#Haldwani #i7News #FireDepartment #FireSafety #Diwali2026 #Deepawali #GauravKirar #UttarakhandNews #HaldwaniNews #BreakingNews #FireBrigade #112Emergency #DiwaliSafety #NainitalNews #RihanKhan